May 21, 2026
0010101

माहेश्वरी महिला समिति ने जीव सेवा में दिया योगदान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में महिला शक्ति भी सेवा के सामाजिक उपक्रमों में आगे बढ़चढ़ कर योगदान देने लगी है। माहेश्वरी महिला समिति ने जीव सेवा में सहयोग देते हुए कालूबास स्थित श्रीकृष्ण गौशाला के पास कोडमदेसर भैंरूजी मंदिर के सामने पशुओं के पानी पीने के लिए एक खेल व एक टंकी का निर्माण करवाया। खेल व टंकी का शुक्रवार शाम पशुसेवा में समर्पण भी समिति सदस्यों ने ही किया। समिति अध्यक्ष ललिता सोमाणी ने बताया कि समिति द्वारा अनेक सांस्कृतिक व सामाजिक सेवा कार्यों में भागीदारी निभाई जाएगी। इस दौरान संरक्षिका शांतिदेवी लखोटिया, भारती डागा, किरण सोमाणी, कंचन तापड़िया, सरोज सोमाणी, कौशल्या झंवर, कांता झंवर, प्रिती सोमाणी, सुमित्रा बिहाणी, मंजू पेड़िवाल सहित अनेक सदस्य महिलाएं मौजूद रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति ने पशुओं के पीने के लिए बनवाई खेल व टंकी, सेवा में किया समर्पण।

संतो के सान्निध्य में हुआ सम्मान समारोह, इन्हें मिला सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज बीकानेर के वेटेनरी कॉलेज के ऑडिटोरियम में पशुपालन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा गौशालाओं के संचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के सीईओ डॉक्टर नरेंद्रमोहन सिंह, संभाग के संयुक्त निदेशक डॉ वीरेंद्र नेत्रा, गौशाला संरक्षक गौशाला संघ बीकानेर के राजाराम धारणियां, गो ग्राम सेवा संघ प्रदेश अध्यक्ष ललित दाधीच, गोपालन विभाग बीकानेर के गोपालसिंह नाथावत, डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वामी, गौ सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूरजमाल सिंह नीमराना, समस्त गौसेवा संघ के पदाधिकारी मौजूद रहें। गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि गौशाला श्रेणी में मोमासर की नंदी गौशाला व श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला कोटासर को सम्मानत किया गया। गौसेवा के लिए बादनू के फुसदास स्वामी व धर्माराम जाट सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला कमेटी के अगरसिंह पड़िहार ने लिया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवा संघ की ओर से डॉ वीरेंद्र नेत्रा का सम्मान किया गया।