






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2023। सिंधी समाज ने शुक्रवार शाम को झूलेलाल मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन किया व इस दौरान महिला मंडल ने जमकर डांडिया खेला। आयोजन में सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनानी ने चालिहो महोत्सव के ऐतिहासिक आयोजन के लिए पूरे समाज का आभार जताया। रवि रिझवानी ने बताया कि सेवादार मुरतीधर संगवानी, मीना मोरवानी का सम्मान किया गया। आज आड़सर बास मंदिर में श्याम मंदिर से बाबा खाटूश्यामजी की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के युवा, महिलाएं व बुजुर्ग शामिल हुए। मुख्य बाजार में यात्रा का स्वागत किया गया व सभी को ज्यूस पिलाया गया। ध्यान रहें अभी समाज के किशोरों द्वारा श्याम बाबा के भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। शहीद हेमू कालाणी पार्क में आयोजित जागरण में प्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे व बड़ी संख्या में नागरिक इसमें भाग लेंगे।








