May 19, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2023। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार राजकीय स्कूलों में एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए ग्रामीण, ब्लॉक, जिला स्तर पर हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता, देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय रूपादेवी मोहता उमावि में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिओं का आयोजन आज संपन्न हुआ। रूपादेवी स्कूल के प्रधानाचार्य व आयोजन के संयोजक उमाशंकर सारण ने बताया कि पूरे ब्लॉक की राजकीय स्कूलों से ग्राम स्तर पर विजेता विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया व सभी प्रतिभागियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताएं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। ये विजेता जिला स्तर पर भाग लेने जाएंगे।
इन विद्यार्थियों ने हासिल किए प्रथम व द्वितीय स्थान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे उपखंड के गांवो से सरकारी स्कूलों से बच्चें भाग लेने पहुंचे व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में जुनियर वर्ग में हिंदी में राउमावि बाडेला की सावित्री प्रथम व राउमावि सुरजनसर लक्ष्मी सिहाग द्वितीय स्थान पर रहीं है। अंग्रेजी माध्यम में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल का छात्र श्याम मारू प्रथम स्थान पर रहा व इसी विद्यालय की छात्रा आराध्या भार्गव दूसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में हिन्दी माध्यम में राउमावि लाखनसर की ज्योति सिद्ध प्रथम व राउमावि जैसलसर की पल्लवी सुथार द्वितीय स्थान पर रही। अंग्रेजी माध्यम में महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल श्रीडूंगरगढ़ की आस्था सैन ने प्रथम स्थान प्राप्त वहीं इसी विद्यालय की दिव्यांशी सुथार ने दूसरा स्थान हासिल किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में जुनियर वर्ग में हिंदी माध्यम में महात्मा गांधी चैतन्य प्रथम व राउप्रावि उदासर चारणान की सोनू स्वामी द्वितीय स्थान पर रही। अंग्रेजी माध्यम में महात्मा गांधी स्कूल की सुलोचना जाखड़ प्रथम रही व दीपक जाखड़ द्वितीय स्थान पर रहें। सीनियर वर्ग में हिंदी में राउमावि, श्रीडूंगरगढ़ की लक्ष्मी व्यास प्रथम स्थान पर रहीं वहीं राउमावि लाखनसर की लक्ष्मी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग अंग्रेजी में महात्मा गांधी स्कूल की जिया सोनी प्रथम व गार्गी गुर्जर द्वितीय स्थान पर रहीं। देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता के जुनियर वर्ग के इसी स्कूल का श्यामसुंदर प्रथम स्थान पर रहा वहीं राउमावि लाखनसर की राजल मंडा ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में राउमावि जैसलसर की अनिता ढाढी प्रथम स्थान पर रही वहीं राउमावि मोमासर का छात्र गोविंद सारण द्वितीय स्थान पर रहा।
इन्होंने निभाई निर्णायकों की भूमिका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न प्रतियोगिताओं में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने 20 शिक्षाकर्मियों को निर्णायकों का दायित्व निभाने की जिम्मेदारी सौंपी। इनमें हंसराज गोदारा, लेखराम, ओमप्रकाश, गजानंद सुथार, मनोज कुमार, गिरधारीलाल डेलु, सरोज गोदारा, अजय कांटीवाल, भंवरलाल शर्मा, नूर मोहम्मद, किशोरसिंह, अनिल कुमार सोनी, राजूराम शर्मा, गौतमसिंह जांगिड़, सीताराम, प्रदीप कौशिक, ओमप्रकाश गोदारा, विरेन्द्र कुमार, महेन्द्र दाधीच व हेतदास स्वामी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
श्रीकन्हैयालाल सिखवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल ने फहराया परचम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिताओं में श्रीकन्हैयालाल सिखवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ के छात्र छात्राओं ने अपना परचम फहराया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में 10 बच्चों ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किए। स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने बताया कि स्कूल में लगातार शिक्षकों द्वारा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयोजन किए जाते है जिसका लाभ स्कूल के विद्यार्थियों को मिला। गुर्जर ने स्कूल का नाम रोशन करने पर विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई व स्कूल स्टाफ ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश का एक ओर मौका।
श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। शिक्षा विभाग ने 9वीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाते हुए प्रवेश का एक ओर मौका दिया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि किसी भी कारण से अब तक प्रवेश नहीं ले पाए विद्यार्थियों के लिए एक ओर प्रवेश का मौका मिला है। प्रजापत ने बताया कि 9वीं से 12वीं तक प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई थी जिसे अनामांकित व ड्रॉप ऑउट बालक बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। ऐसे बालक अब किसी भी सरकारी स्कूल में 31 अगस्त तक अपना नामांकन करवा सकते है।