






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2023। क्षेत्र में विधायक गिरधारी महिया की अगुवाई में विकास के अनेकों कार्य हुए है एवं महिया द्वारा विकास यात्रा के तहत इन कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में भाग लिया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेऊ में बडे़ समारोह के माध्यम से कई कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। सरपंच सुनील मेघवाल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथ विधायक गिरधारीलाल महिया होगें तो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपप्रधान भंवरीदेवी नैण भी मौजूद रहेगीं। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन, जलहोद, कमरा-बरामदा-शौचालय, अम्बेडकर भवन व अन्य कई छोटे बड़े कार्यों का शिलान्यास होगा एवं पांच सीसी ब्लाक सड़कों, टयुबवैल, टीनशैड़ का लोकार्पण किया जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे राउमावि के खेल मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप भी यहां दिए गए लिंक https://www.facebook.com/sridungargarhtime पर क्लिक कर के श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो करें ताकि क्षेत्र की समस्त खबरें, वीडियों एवं लाईव करवेज आप तक सबसे पहले पहुंच सके।



