May 21, 2026
IMG-20230902-WA0050

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2023। आज शाम की एक बड़ी खबर बीकानेर से आई है यहां ग्रामीण ओलंपिक के खेलें जा रहें मैचों में महिला कबड्डी का गोल्ड श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने जीत लिया है। कबड्डी में महिला वर्ग में तहसील के गांव रीड़ी की राउमावि की टीम विजेता बनी है। महिला वर्ग में फाइनल मैच गांव रीड़ी की टीम ने कांटे की टक्कर में लूणकरणसर को हराया। क्षेत्र की बेटियों ने इससे पहले सेमीफाइनल में नोखा को, क्वार्टर फाइनल में कोलायत को और लीग मैच में शहरी टीम क्लस्टर 304 को हराया था। विदित रहे कि ये बेटियां गांव रिड़ी के राउमावि में कक्षा 9 की छात्राएं है और छोटी सी उम्र में अपने से बड़ी उम्र की खिलाड़ियों को पटखनी देकर क्षेत्र को गौरवांवित किया है। टीम की कप्तान चैना जाखड़ रही और टीम प्रभारी श्रवण कुमार सहू थे। कब्बडी से पहले रस्साकशी में भी रीड़ी ने जिला स्तर पर गोल्ड मैडल पर कब्जा कर लिया था। बता देवें खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी के राउमावि की कक्षा 9 की छात्राओं ने कड़े मुकाबले में लूणकरणसर को दी शिकस्त, आया क्षेत्र में दूसरा गोल्ड।