May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2023। सट्टा पर्ची के साथ जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने रविवार शाम घुमचककर पर एक जने को पकड़ा। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने कार्रवाई करते हुए कालूबास निवासी 21 वर्षीय ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सट्टा पर्ची सहित 310 रूपए नगदी भी जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंप दी है।