May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितम्बर 2023। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुए परसनेऊ पैदल यात्री संघ में बज रहे डीजे को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आरएनसी एक्ट में जब्त कर लिया है। हैडकांस्टेबल सुरेश गुर्जर ने बताया कि रविवार शाम को गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर गांव बिग्गा के पास डीजे को जब्त किया गया है और डीजे संचालक श्रीराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विदित रहे कि जिले में डीजे के उपयोग पर पूर्व में जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन राजनैतिक कार्यक्रमों में इनका खुलेआम उपयोग किया जाता रहा है। यह संघ श्रीडूंगरगढ़ से रविवार को ही जूलूस के साथ रवाना हुआ था।