May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-03 at 11.38.36 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितम्बर 2023। आप अगर कार लेने की सोच रहे है तो कार खरीदने के लिए सबसे उपयुक्त समय यही सितम्बर माह ही है। क्योंकि देश की सबसे अधिक कार बेचने वाली कम्पनियों में शामिल हु्ंडई सहित अन्य कम्पनियों की कारों की रेटों में अक्टूबर से बढ़ोतरी होने वाली है। रिद्धी हुण्डई द्वारा श्रीडूंगरगढ़ ब्रांच में क्षेत्रवासियों को पुरानी दरों में कार खरीदने के साथ साथ अन्य कई लाभ भी दिए जा रहे है। श्रीडूंगरगढ़ हुंडई में ग्राहकों को अधिकतम लाभ देने के लिए महालोन एवं एक्सचेंज मेला, सर्विस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय प्रबंधक अजहर कोहरी ने बताया कि यह छह दिवसीय विशेष मेला सोमवार 4 सितम्बर को शुरू हो गया है एवं 9 सितम्बर तक जारी रहेगा। मेले के दौरान अपनी पंसदीदा नई गाड़ी खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को पुरानी गाड़ी की बेहतर कीमत देने, मौके पर ही शत प्रतिशत तक फाईनेंस की सेवाएं उपलब्ध है। साथ ही ग्राहकों की गाडियों का फ्री जनरल चैकअप, फ्री वाशिंग की सेवांए भी दी जा रही है। क्षेत्रवासियों में इसके लिए उत्साह है एवं अक्टूबर माह में कीमतें बढ़ने से पहले ही अपने घर, परिवार के कार का सपना पूरा करने के लिए नेशनल हाईवे पर सेसोमूं स्कूल के पास स्थित रिद्धि हुंडई के स्थानीय शोरूम में पहुंच रहें है।