May 21, 2026
0010101

मोमासर की 8 आंगनबाड़ी में लगेंगे स्मार्ट टीवी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर की 8 आंगनबाड़ी केंद्रो पर स्मार्ट टीवी दिए गए और अब बच्चे अब टीवी पर विभिन्न कार्यक्रमों को देख सकेंगे। इस दौरान सीडीपीओ मंजू कुमारी ने बच्चों के देखकर सीखने में टीवी को उपयोगी बताया। इस दौरान उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अनेक ग्रामीणों को उपसरपंच जुगराज संचेती ने निर्वाचन शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में सुपरवाइजर सरिता, कमल धारेवा, रमेश शर्मा, बाबूलाल गर्ग, मदन शर्मा, परमेश्वरलाल डारा, आसुराम नैण, गौरीशंकर, सुगनाराम प्रजापत, नानूराम नाई मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आंगनबाड़ी को सौंपे स्मार्ट टीवी, उपसरपंच ने दिलवाई निर्वाचन की शपथ।

हर घर सहजन अभियान के तहत 570 पौधे वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर सहजन अभियान के तहत आज गांव दुलचासर के अभिनव शिक्षण संस्थान व सूडसर के टैगोर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को 570 पौधे वितरित किए गए। राजकीय आयुर्वेद औषधालय दुलचासर के तत्वाधान में चल रहें इस अभियान में प्रकृति प्रेमी शिवरतन मोहता के सहयोग से पौधे वितरित किए गए। औषधालय प्रभारी डॉ जेपी चौधरी ने दोनों शिक्षण संस्थाओं के सैंकड़ो विद्यार्थियों को सहजन के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देते हुए इसे दैनिक आहार में शामिल करने की बात कही। चौधरी ने बताया कि जीवन शैली जनित बीमारियों में सहजन उपयोगी है व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है इसीलिए से आदर्श मित्र कहा गया है। उन्होंने पौधा लगाने व पौधे का पालन करने की प्रेरणा दी। स्कूल के स्टाफ ने चौधरी का आभार जताया व बच्चों सहित स्टाफ ने भी पौधों के देखरेख का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर सहजन अभियान के तहत बांटे 570 पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ चौधरी ने सहजन के लाभ बताते हुए बच्चों से करवाया पौधे के रक्षण का संकल्प।

मोमासर के नवज्योति पब्लिक स्कूल में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के नवज्योति पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य कमल ने बताया कि मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ और बच्चों ने अनेक भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बच्चों ने उत्सव का खूब आनंद लिया व स्कूल स्टॉफ ने व्यवस्थाएं संभाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में बच्चों ने मनया जन्माष्टमी महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवज्योति पब्लिक स्कूल में मटकी फोड में फोड़ी मटकी, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया भाग।