May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितम्बर 2023। क्षेत्र के गांव लोडेरा और बिंझासर के ग्रामीणों ने बुधवार को क्षेत्रीय विधायक गिरधारी लाल महिया का अभिनन्दन कर आगामी चुनावों में और मजबूत करने का संकल्प लिया। यह मौका था इन गांवो में श्रीडूंगरगढ़ विकास यात्रा के कार्यक्रम का। बुधवार को गांव लोडेरा में क्रमोन्नत राउमावि का, 90 लाख की लागत से बिंझासर से लोडेरा के बीच बनी 3 किमी सड़क का, बिंझासर 33 केवी जीएसएस पर नवस्थापित पावर ट्रांसफार्मर का सैंकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में लोकार्पण किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए महिया ने अपने विधयाक कार्यकाल में बिजली, सड़क, पानी व शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओ का विस्तार करना ही प्राथमिकता बताई और आने वाले चुनावों में फिर से जनता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की समस्त समस्याओं का समाधान कर क्षेत्र को बुलंदियों पर ले जाने की बात कही। इस दौरान हुए विभिन्न कार्यक्रमों में टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, पूर्व सरपंच केशूराम कस्वां, रामेश्वर गोदारा, पुरखाराम नैण, मुखराम नैण, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, प्रधानाचार्य रामधन बाना, कृषि मंडी अधिकारी राजपाल, अमरगिरी पूनरासर सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय व नजदीकी गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। इन कार्यक्रमों में सैंकड़ो ग्रामीणों ने उत्साह के साथ महिया का साफा और माला पहना कर स्वागत किया।