






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितम्बर 2023। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान ग्राम चौपाल यात्रा बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव सिंधु से रवाना होकर सात गांवों में घूमी एवं जयसिंहदेसर कलिया तक पहुंची। यात्रा के दसवें दिन यात्रा संयोजक किसान नेता तोलाराम जाखड़ ने किसानों को खेती-किसानी को बचाने के लिए एकजुटता का संदेश दिया। यात्रा का पड़ाव बुधवार को गांव सिंधु, किरतासर, मोरखाणा, सोवा, गजरूपदेसर, बनिया, जयसिंहदेसर कलियां पहुंचा तो ग्रामीणों ने उत्साह से स्वागत किया। जाखड़ ने बताया की यात्रा के दौरान गांवों में पेयजल किल्लत एवं किसानों को ट्रांसफार्मर नहीं मिलने की समस्याएं सामने आ रही है। ऐसे में किसान वर्ग आक्रोशित हैं और भारतीय किसान संघ के प्रति जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। इन मुद्दों को लेकर भारतीय किसान संघ अधिकारी वर्ग को सचेत करेगा और आंदोलन के माध्यम से जल्दी से जल्दी समाधान करने पर मजबूर करेने की बात कही। जाखड़ ने किसान को भगवान बताते हुए किसान के बिना देश का विकास अंसभव बताया एवं किसानों की उपेक्षा पर सरकारों को संभलने की चेतावनी भी दी। ग्राम चौपाल सभाओं में भारतीय किसान संघ के नोखा तहसील अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, किशनलाल, भैराराम, अजीत सिंह, मालाराम, सुरेश, नानूराम, अनिल, लालूराम, राकेश, ईश्वरराम, रामप्रताप आदि साथ रहे।




