






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितम्बर 2023। सरकारी भूमि पर बसने के कई वर्ष बीत गए, ऐसे में बसी हुई जगह के पट्टे लेना हमारा हक है और हक के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा। यह संदेश दिया बुधवार को नगरपालिका प्रांगण में चल रहे धरने के दूसरे दिन। कस्बे के सभी वार्डो में बसे हुए लोगो को पट्टे जारी करने की मांग पर पालिका के बाहर लगाए गए अनिश्चितकालीन धरने पर रात को भी आंदोलनकारी डटे हुए हैं। बुधवार को धरने के दूसरे दिन भी पालिका प्रशासन से वार्ता हुई लेकिन सकारात्मक पुख्ता आश्वासन नही मिलने पर वार्ता विफल रही और धरना जारी रखा गया है। वार्ता में गौरव टाडा, भंवर लाल प्रजापत, रोहिताश सारण, गोपी पुनिया, पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, अलिशेर काजी, सोकत अली, अकबर, जाकिर धोबी, अजीज अली, कालू छींपा सहित कई लोग मौजूद रहे। धरने पर बड़ी संख्या में वार्ड 15,16,17 के नागरिक मौजूद रहे और अपना हक देने के लिए नारेबाजी करते रहे।





