






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2023। ऊपनी 132 केवी जीएसएस में तैनात एईएन अनिल कुमार विश्नोई की मोटरसाइकिल गत 24 अगस्त की रात को चोरी हो गई और घटना के 15 दिनों बाद गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्नोई कस्बे में आड़सर बास की गोपाल गौशाला के पास किराए के मकान में रहते है एवं हमेशा की तरह अपनी बाईक मकान के बाहर छोड़ गए थे। ऐसे में 24 से 25 अगस्त के बीच अज्ञात चोर ने उनकी बाईक चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सुपुर्द की गई है।




