May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2023। कालू रोड पर शहर का कचरा डालने के लिए पालिका द्वारा बनाए गए डम्पिंग यार्ड से श्रीडूंगरगढ़ आ रही एक बाईक को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे बाईक पर सवार एक जना एवं एक महिला घायल हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोमासर बास के वार्ड 7 निवासी चैनरूप वाल्मीकि गुरूवार सुबह करीब 11 बजे अपनी भाभी के साथ डम्पिंग यार्ड से श्रीडूंगरगढ़ लौट रहा था। रास्ते में उसे बोलेरो गाड़ी के चालक ने तेज एवं गफलत से गाड़ी चला कर टक्कर मार दी। जिससे घायल दोनों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को घर भेज दिया गया। इस संबध में चैनरूप की परिवाद पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है एवं जांच हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार करेगें।