






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2023। नेशनल हाईवे 11 पर कस्बे से करीब चार किलोमीटर जयपुर की ओर बुधवार देर रात हुए हादसे में गंभीर घायल की मृत्यु हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर के सुभाषपुरा निवासी रणजीतसिंह अपने बेटे, भतीजों के साथ जयपुर से बीकानेर लौट रहे थे। रणजीतसिंह अपनी बेटी का रिश्ता जयपुर में पक्का कर आ रहे थे एवं पूरा परिवार खुशियां मना रहा था की सड़क पर बीच में आए एक ऊंट से गाड़ी टकरा गई व पूरे परिवार की खुशियां गम में बदल गई। टक्कर में रणजीतसिंह को गंभीर चोटें आई थी एवं श्रीडूंगरगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर रैफर किया गया था। बीकानेर में दौराने उपचार उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है रणजीतसिंह उपनिवेशन विभाग में राजकीय सेवारत थे एवं छह माह बाद ही उनकी सेवानिवृति होनी थी। घटना में ऊंट की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। इस संबध में मृतक के पुत्र जितेन्द्रसिंह ने गाड़ी चालक अपने चाचा के बेटे भाई विजेन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले के अनुसंधान अधिकारी हैड कांस्टेबल आवड़दान होगें।




