August 30, 2026
WhatsApp Image 2023-09-08 at 8.38.22 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अभी कुछ ही देर में सुरों की सरिता बहने वाली है और सुदंर मंच पर देश के प्रख्यात कलाकारों द्वारा अपनी सुमधूर आवाज में बाबा रामदेवजी के भजनों की विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएगी। यहां बिग्गाबास में डागा बालिका स्कूल के पास डोर टू डोर पैदल यात्री संघ द्वारा “एक शाम बाबा के नाम” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है एवं कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति देने के लिए वापी गुजरात से भजन सम्राट महेन्द्र स्वामी एंड पार्टी के कलाकार श्रीडूंगरगढ़ पहुंच चुके है। इस आयोजन के लिए भव्य सजावटें की गई है एवं महिलाओं के लिए बैठने की व्यवस्था अलग से की गई है। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप भी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फोलो करें जिससे लाईव की लिंक आप सभी तक पहुंच सके और आप बाबा के जागरण से घर बैठे जुड़कर भजनामृत का आनंद ले सकें। 

https://www.facebook.com/sridungargarhtime

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक शाम बाबा के नाम जागरण की तैयारियां पूर्ण, लाइव प्रसारण होगा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर।