May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितम्बर 2023। इन दिनों तेजी से फैल रहे डायबिटीज और चाइल्ड कैंसर के प्रति आम जन को जागरूक करने के लिए लायंस क्लब द्वारा जयपुर से ग्वालियर तक कार रैली निकाली जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ लायन कार्यकर्ता महावीर माली ने बताया कि क्लब के डिस्ट्रिक्ट 323 ई-1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ ओमप्रकाश गग्गर की अगुवाई में यह रैली निकाली जा रही है। रैली आज शनिवार सुबह ही जयपुर से रवाना हुई है एवं रास्ते में सालासर, सुजानगढ़, रतनगढ़ होते हुए शाम 5 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर झवंर बस स्टैण्ड पर रैली का स्वागत होगा एवं वहां से गौरव पथ, गोपालदास स्वामी की दुकान, गांधी पार्क होते हुए घुमचक्कर तक पहुंचेगी। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लॉयन्स क्लब कार्यकर्ता भी अपनी अपनी गाडियां लेकर साथ रहेगें। क्षेत्रवासियों को डायबिटीज एवं चाइल्ड कैंसर के प्रति जागरूक होने, समय रहते इनके संबध में जांचें करवाने एवं उचित उपचार करवा कर नुकसान से बचने की अपील की जाएगी। रैली का समापन आगामी 18 सितम्बर को ग्वालियर में होगा।