May 21, 2026
000010101

युवा परिषद के सदस्यों ने भिवंडी में रखी राम मंदिर की नींव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा व सहयोग के लिए श्रीडूंगरगढ़ युवा अग्रणी रहकर अपनी पहचान जिले या राजस्थान में ही नहीं दूर देश विदेश में भी कायम कर रहें है। भिवंडी के पास स्थित आदिवासी क्षेत्र में गरीब आदिवासियों के कल्याण के लिए सेवारत श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं की युवा परिषद ने शुक्रवार को विधि विधान से राम मंदिर के निर्माण की नींव रखी है। परिषद अध्यक्ष जुगल चांडक ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी भाई बहनों के साथ धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। समुदाय की महिलाओं व पुरूषों ने अपने समुदाय का लोक नृत्य प्रस्तुत किया व उल्लास के साथ प्रसाद वितरण किया गया। राम मंदिर की नींव रखकर भगवान राम के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी देते हुए सनातन धर्म के मूल तत्वों पर चर्चा की गई। संस्था सदस्यों ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ युवा परिषद के युवा लगातार 2 साल से यहां अपनी सेवाएं दे रहें है और इसी के तहत आदिवासी परिवारों को राशन, वस्त्र, दवाएं देने संबंधी सेवाओं के साथ बच्चों को अध्ययन सामग्री का वितरण भी किया जाता रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ युवा परिषद के सदस्यों ने भिवंडी में स्थित आदिवासी क्षेत्र में राम मंदिर की नींव रखी।

आज शाम रवाना होगा संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवा प्रारंभ होने के साथ ही पदयात्रियों के संघ धूमधाम से बाबा रामेदव के जयकारों के साथ रवाना होने लगे है। आज शाम 4 बजे गांव रीड़ी से रामदेवरा मस्त मंडल संघ रवाना होगा। संघ समिति के अध्यक्ष जयकिशन तावनियां व संयोजक जयप्रकाश तावनियां, मनोज जाखड़ ने बताया कि संघ संबंधी तैयारी पूरी कल ली गई है। संघ में गांव के अनेक श्रद्धालु युवा पैदल जाएंगे और अनेक सेवादार भी शामिल होंगे।
देर रात तक झूमे कृष्ण भक्त, अनेक प्रतियोगिताओं का किया आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन बीती रात भी गलीयों में धूमधाम से मनाए गए और कृष्ण भक्त भक्तिरस में झूमते नजर आए। वार्ड 19 में कौशल्या झंवर एडं पार्टी द्वारा सुंदर समारोह का आयोजन किया गया। यहां श्रीकृष्ण को छप्पन भोग का भोग लगाया गया व मटकी फोड में बच्चों ने उल्लास के साथ भाग लिया। यहां कृष्ण बनो प्रतियोगिता में अनामिका सोनी प्रथम स्थान पर रही व गिरीश लोहिया द्वितीय स्थान पर तथा दीपिका सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। राधा डांस कम्पटीशन में करिश्मा सोनी प्रथम, रितिका व ऋषिका पेड़ीवाल द्वितीय व प्रियंका सोनी तृतीय स्थान पर रही। श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए व बड़ी संख्या में नागरिक समारोह में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सजाई गई कृष्ण जन्म की झांकियां, लगाए जयकारे, जमकर झूमे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजेताओं को किया पुरस्कृत।

बाबा के भजनों में झूमे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डोर टू डोर रूणेचा पैदल यात्री संघ द्वारा डागा बालिका स्कूल के पास जागरण का आयोजन किया गया। वापी गुजरात से आए भजन सम्राट महेन्द्र स्वामी एंड पार्टी के कलाकार सहित स्थानीय भजन कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दी। जयकारों के साथ श्रद्धालु झूम उठे। महिलाओं के लिए बैठने की व्यवस्था अलग से की गई थी व संघ सदस्यों ने आयोजन के दौरान व्यवस्था में सहयोग दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने जागरण सुना व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज के माध्यम से उपखंड सहित सैंकड़ो प्रवासी नागरिकों ने भी भजनों का घर बैठे आनंद लिया। आप भी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके जागरण का प्रसारण देख सकते है।

https://fb.watch/mW-W8IVNLl/?mibextid=NnVzG8