May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2023। बारानी फसलों के लिए और बिजली नहीं मिलने से सिंचित फसलों के लिए किसान परिवार भगवान से बरसात की प्रार्थनाएं कर रहें है। हालांकि मौसम विभाग ने बीकानेर जिले में बरसात होने की संभावनाओं से इंकार कर दिया परंतु लोगों को राम से आस बड़ी है। अभी कुछ देर पहले एक छोटी से बादली से श्रीडूंगरगढ़ बाजार में हल्की फुहार हुई। मुख्य बाजार में हल्की बरसात हुई वहीं घुमचक्कर की ओर सुखा ही रहा। जिससे व्यापारी वर्ग ने भी आसमान की ओर नजरें उठाकर हे राम अब तो बरसो की प्रार्थना की। व्यापारियों ने क्षेत्र में बरसात की आवश्यकता बताते हुए क्षेत्र की खुशहाली के लिए बरसात होने की जरूरत बताई है। बता देवें क्षेत्र के अधिकांश किसान बरसात का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में हुई बूदांबांदी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छोटी सी बादली ने की हल्की सी बरसात।