May 21, 2026
banner

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2023। कस्बे के कालूबास में किराए पर रहने वाला एक परिवार अपने परिवार में किसी परिजन की मृत्यु होने पर गांव गया और पीछे से चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर ली। पीड़ित राजाराम पुत्र सुरेन्द्र नाई हाल निवासी वार्ड 37 कालूबास ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए अपना सामान बरामद करवाने की मांग की है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित अपने गांव गया था और 8 सितंबर की रात चोर उसके घर में घुस गए। चोर कमरे, अलमारी के ताले तोड़ते हुए एक गले का हार, झूमके, पाजेब सहित सोने चांदी के गहने और 40 हजार रूपए नगदी चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीरसिंह को सौंप दी है।