August 30, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2023। जातिसूचक गालियां दी और पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी बेईज्जती का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। गांव रीड़ी निवासी 40 वर्षीय खेताराम पुत्र कानाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि गत 25 जुलाई को उसकी तबीयत खराब हो गई और वह पत्नी के साथ गांव में बने मेडिकल स्टोर पर गया। दोपहर 1 बजे सी परिवादी मेडिकल स्टोर पहुंचा तो स्टोर मालिक चंदूराम जाट से दवाई मांगी तो उसने गालियां देते हुए मारपीट की व पत्नी से बेईज्जती की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ के सुपुर्द कर दी है।