August 30, 2026
WhatsApp Image 2023-09-17 at 11.20.09 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितम्बर 2023। आड़सर बास में स्थित श्रीराम मंदिर में इन दिनों श्रृद्धालुओं द्वारा लगातार भक्तिमय आयोजन उत्साह के साथ आयोजित किए जा रहे है। मंदिर में गणेश मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत आज रविवार रात्रि को मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में रायसिंहनगर के कलाकार नितेष नादान अपनी टीम के साथ भजनों की सुदंर प्रस्तुतियां देगें। इस जागरण में होने वाली भजन प्रस्तुतियाें को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव देख सकेंगे और झूमे भक्तिरस में। समारोह के तहत सोमवार 18 सितम्बर को शाम 4 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कस्बे की विभिन्न गलियों से गुजरने के दौरान अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। सोमवार रात्रि मंदिर प्रांगण में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित किया जाएगा। इस पाठ में मुकेश सेवग बिग्गा कलाकार रहेगें एवं भजनों की प्रस्तुतियां देगें। मुख्य कार्यक्रम 19 सितम्बर मंगलवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। जहां 12.15 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। श्रीराम मंदिर सत्संग समिति द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित कार्यक्रम की पूर्णाहुति सामूहिक भोज के साथ पूर्ण होगा। आयोजनों को लेकर मोहल्ले में जबरदस्त उत्साह है व गणेश भक्तों में जोरदार उल्लास का माहौल है।

विशेष रूप से बता देवें आप अपने घर, खेत, दुकान, ढाणी सहित परदेस या विदेश में बैठे हो श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी खास आयोजनों से जुड़ने के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ सभी हलचलों से।