May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-17 at 11.34.24 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2023। क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर धाम में बाबा के जयकारों के साथ पुष्पवर्षा व तिलक लगाकर अगुवाई करते हुए शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया गया है। यहां उत्साहित युवा जमकर राम भजनों पर झूमे और जयकारे लगाए। विहिप व बजरंग दल द्वारा पूरे जिले में शौर्य यात्रा निकाल कर अयोध्या में भगवान राम के विराजित होने का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यात्रा पूनरासर में हनुमानजी के पूजन के साथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रारंभ हो गई है। यात्रा यहां से बिग्गा, कितासर, मोमासर सहित अंचल के अनेक गांवो से होते हुए आज शाम 5 बजे गोपाल गौशाला पहुंचेगी। विहिप कार्यकर्ता व बहरंग दल सदस्य उत्साह के साथ यात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुटे है। गोपाल गौशाला के पास भव्य स्वागत होगा तथा मुख्य मार्गों से यात्रा जुलूस के रूप में अमृत भवन पहुंचेगी। श्रीडूंगरगढ़ यात्रा यहां पूर्ण होगी कस्बे के कार्यकर्ता स्वागत व जुलूस की तैयारियों में जुटें है। इस दौरान गांव पूनरासर में संयोजक लक्ष्मण सिद्ध, सहसंयोजक मुखराम सिद्ध, गौरक्षक कालीचरण पारीक, संत मिलन प्रमुख गोरखनाथ, सहित राजेन्द्र सिद्ध, मनोज, लालनाथ, जगदीश पारीक, मुन्नीनाथ, रूपाराम नाई, रेशमनाथ, रामनिवास सहित बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता तैयारियों में सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शौर्य यात्रा पहुंची पूनरासर, पूनरासर के युवाओं ने किया जोरदार स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा, ग्रामीण, बच्चे राम भजनों पर झूमे, लगाए जमकर जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण यात्रा के स्वागत में एकत्र हुए।