May 22, 2026
WhatsApp Image 2023-09-17 at 2.53.23 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2023। आस पास से बड़ी खबर गांव मुंडसर से आई है। यहां गांव के पास एक महिला व पुरूष की लाश मिली है। महिला की लाश पेड़ से लटकी है वहीं पुरूष की लाश नीचे पड़ी है। शव के चार से पांच दिन पुराने होने का अनुमान बताया जा रहा है। थानाधिकारी संदीप पुनिया मौके पर पहुंच गए है व उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है व पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मामला सुसाइड का है या हत्या का जांच कर रही है। बता देवें जिले में ये चौथी लाश मिली है। इससे पूर्व देशनोक ओरण में भी दो शव मिलने की घटनाएं सामने आई थी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मूंडसर के पास मिली दो लाशें, एक पेड़ पर झूल रही है व एक नीचे पड़ी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पुलिस सहित अनेक ग्रामीण एकत्र हो गए है, मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची।