






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2023। एक बुजुर्ग पिता ने अपने दो बेटों व बहुओं के खिलाफ खेत में से ग्वार उपाड़ कर चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। गांव बाना निवासी 63 परताराम पुत्र सेऊराम जाट ने इसी गांव के अपने बेटे जेठाराम व मुखराम और उनकी पत्नियां शारदा व सुशीला के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके बाना रोही में स्थित खेत के 11 बीघा में ग्वार की पैदावार की थी जब 11 सितंबर को वह खेत पहुंचा तो बेटे जो अपने ससुराल वालों के प्रभाव में है ने चोरी कर ले गए। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उसे आरोपियों से जान का खतरा भी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीरसिंह को सौंप दी है।




