May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-24 at 12.49.38 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2023। कस्बे में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल रात के अंधेरे मे चोरों के हत्थे चढ़ गई। मोमासर बास निवासी नरेंद्र पुत्र सत्यनारायण वाल्मीकि ने पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 19 सितंबर की रात उसने अपनी  मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह सुबह 6 बजे उठा तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दे दी है।