May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-24 at 6.57.48 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2023। तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में आज नवगठित अणुव्रत समिति के सदस्यों को अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर ने शपथ ग्रहण करवाई। साध्वी डॉ संपूर्णयशाजी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुमति पारख ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भीखमचंद पुगलिया ने समिति सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए इसे आंदोलन के रूप में हर घर तक पहुंचाने की बात कही। अविनाश नाहर के आग्रह पर सुशीला देवी पुगलिया ने अणुव्रत समिति के संपोषण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर पांच लाख रूपए का समिति में सहयोग देने की घोषणा की। समिति के मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खीची ने समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति को गौरवशाली क्षण बताते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सुराणा, महामंत्री भीकम सुराणा, सहमंत्री उमेन्द्र गोयल, संगठन मंत्री ड़ा कुसुम लुणियां, राज्य प्रभारी विनोद बच्छावत, पंजाब राज्य प्रभारी राजन जैन, अणुव्रत काव्य धारा राष्ट्रीय संयोजक डा धनपत लूणियां सहित मुख्य वक्ता के रूप में श्यामसुदंर ज्याणी मौजूद रहें। समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक किशनाराम नाई, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, रामेश्वरलाल पारीक, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई, कांग्रेस नेता विमल भाटी, आपणो गांव सेवा समिति के मनोज ड़ागा, नागरिक विकास परिषद के रमेश प्रजापत, सिंधी पंचायत के श्रवणकुमार सिंधी, कैमिस्ट एसोसिएशन के रमेश मूंधड़ा, लीलाधर बोथरा, सत्यनारायण स्वामी सहित अनेक अतिथियों का अणुव्रत दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया गया। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने सभी का आभार जताया।

युवा विद्यार्थियों ने दी प्रभावी प्रस्तुतियां, ली नशामुक्ति की शपथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शपथ ग्रहण समारोह में संस्कार इनोवेटिव स्कूल के विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणाम एवं नशामुक्ति के महत्व को बताने वाली प्रभावी नृत्य-नाटिका प्रस्तूत की। उपस्थित जनसमूह ने प्रस्तुति की सराहना की। यहां समिति की ओर से उपलब्ध करवाए गए नशामुक्ति के शपथ पत्र पर अनेक युवाओं ने हस्ताक्षर कर जीवन में नशा नहीं करने का संकल्प भी लिया। समारोह में विशेष जनों ने दी विशेष प्ररेणा जिसे आप जरूर पढें व शेयर करें जिससे अन्य लोग भी इनसे प्रेरणा ले सकें। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में ली सदस्यों ने शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य।