May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-24 at 6.59.02 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2023। दिवंगत समाजसेवी विजयसिंह पारख की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में आज राष्ट्रीय बेटी दिवस के दिन महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा भवन में आयोजित शिविर में 160 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन करवाया और 134 का रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण के लिए दो टीमें आई जिसमें से पीबीएम चिकित्सालय रक्तकोष की टीम ने 92 एवं बीकाणा ब्लड बैंक की टीम ने 42 युनिट रक्त संग्रहण किया। आयोजक पारख परिवार द्वारा अणुव्रत समिति सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया। रक्तदान के दौरान भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, कांग्रेस नेता भगवानाराम गोदारा, रालोपा नेता विवेक माचरा, भाजपा नेता लकेश चौधरी आदि भी पहुंचें एवं रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। शिविर में अणुव्रत समिति सदस्य विजयराज सेठिया, सत्यनारायण स्वामी, रणवीरसिंह खीची, अशोक झाबक, अशोक बैद, विक्रम मालू, मनोज गुंसाई, कुंभाराम घिंटाला, विमल भाटी, सुशील सेरड़िया, विजय महर्षि, शुभकरण पारीक सहित तेरापंथ युवक परिषद, नागरिक विकास परिषद व आपणो गांव सेवा समिति आदि सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सेवा व्यवस्थाएं संभाली। पारख परिवार गणपति देवी पारख व अमन, आयुष ने सभी का आभार जताया।

26 और 28 सितंबर को भी होगा रक्तदान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 26 सितंबर को ईमाम हुसैन फिक्र ए मिल्लत सोसायटी द्वारा जामा मस्जिद के प्रागंण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी के सदस्य रक्तदान की तैयारियों में जुटें है। यहां नागरिक विकास परिषद व आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार भी अपनी सेवाएं देंगे। वहीं बता देवें आगामी 28 सितंबर को भगतसिंह जयंति के उपलक्ष में अंबेडकर कॉलोनी वासियों द्वारा राउमावि प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कॉलोनी के युवा शिविर की तैयारियों में जुट गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं का हौसला बढाने पहुंचे भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 134 युवाओं ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय बेटी दिवस पर महिलाओं ने किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान कर जान बचाने के लिए बनी सहयोगी।