May 21, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में युवा कार्यकर्ताओं ने गांव गांव पहुंच कर विजय कांग्रेस का संकल्प ग्रामीणों से करवाने का क्रम प्रांरभ किया है। बाना ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कार्यकर्ता हर घर राहत पत्रक पहुंचाकर प्रत्येक नागरिक तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहें है। मंगलवार से पुन: प्रारंभ हुए अभियान में युवा टोली आज क्षेत्र के गांव शीतलनगर, कितासर बिदावतान, कितासर भाटीयान, धीरदेसर चोटियान, कुंतासर और रेवाड़ा पहुंचे। इन गांवो में टोली सदस्य तुलसीराम जाखड़, भियाराम जाखड़, बाबूलाल चोटिया, बलराम हरडू, सूरज चोटिया, शुभम शर्मा, गणपत जाखड़ ने घर घर पहुंचे और सरकार रिपीट करवाने की अपील की।