May 21, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आगामी 28 व 29 को दिवंगत किसान नेता लूणाराम सारण की स्मृति में हर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति द्वारा दो दिवसीय आयोजन किए जाएंगे। समिति अध्यक्ष श्यामसुंदर आर्य ने बताया कि प्रतिभाओ को बढ़ावा देने के लिए लोकनायक दिवंगत लूणाराम सारण कि 27वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में सामूहिक रूप से आयोजित की जा रही सामान्य ज्ञान, भाषण एवं कविता प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में 6 से 14 , 15 से 18 एवं 19 से अधिक आयु वर्ग के अनुसार परीक्षार्थी भाग लेंगे । प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त एवं भाषण व कविता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान विजेताओं को 29 सितम्बर को आयोजित होने वाली श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र संस्था की ओर से प्रदान किए जाएंगे।आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है एवं विभिन्न कार्यों के अलग अलग प्रभारी बनाए गए है। इसी क्रम में छात्रावास प्रांगण में प्रतिदिन सांय पांच बजे कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जा रही है। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू, चान्दराम चाहर, सुभाष पुनियाँ, ईश्वरराम गरुवा, भंवरलाल जाखड़, कुम्भाराम घिंटाला, लेखराम गोदारा, रामनिवास धतरवाल, जैसाराम भादू, सुशील सेरडिया आदि द्वारा प्रयास किए जा रहे है।