






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितम्बर 2023। क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेजी पर है। इस दौर में नेताओं द्वारा तो पोस्टरों, बैनरों, विज्ञापनों और अपने अपने कार्यक्रमो में माइक पर उद्बोधन के माध्यम से अपनी बात कह रहे हैं। इन सब के बीच जनता के सवाल पीछे छूट जाते हैं। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा जनता के सवालों पर नेताओं से जवाब लेने के लिए विशेष कार्यक्रम “रूबरू” शुरू किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर शाम 8 से 8.30 बजे तक रूबरू कार्यक्रम में नेताओं का लाइव इंटरव्यू लिया जाएगा। इस लाइव इंटरव्यू में पाठक कमेंट के माध्यम से संयमित भाषा में अपने सवाल नेताओ के सामने रख सकेंगे और इन सवालों का जवाब नेताओं से लिए जाएंगे।
मैनेज पत्रकारिता के दौर में प्रत्यक्ष पत्रकारिता का प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनावी वर्ष में अनेकों अनाधिकृत लोगों द्वारा यूट्यूब, फेसबुक के माध्यम से स्वंय-भू पत्रकारिता की जा रही है। और न्यूज, इंटरव्यू, जनता का मन, सर्वे आदि के नाम पर सबंधित नेताओं से पैसे लेने, रिकॉर्डेड वीडियो में कांट छांट करने, एकतरफा बात दिखाने के आरोप भी लगते रहते हैं। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रमाणिकता के लिए लाईव इंटरव्यू के माध्यम से जनता की बात सीधी जनता के सामने करने का प्रयास इस रूबरू कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है। आप सभी क्षेत्र के समस्त समाचारों से जुड़ने के लिए आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें और अपडेट रहें हर खबर।




