May 21, 2026
0000010101

पदयात्री पहुंचे तनोटराय, माँ के दर्शन कर मांगी देश रक्षा की मन्नत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर देराजसर के पदयात्री मंगलवार को तनोटराय पहुंचे और माता के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगी। बता देवें ये यात्री गत 13 सितंबर की शाम को रवाना हुए और करीब 15 दिन की यात्रा कर जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए व देश रक्षा के लिए पूजा अर्चना की। संघ अध्यक्ष श्रीभगवान ने बताया कि संघ की ये दूसरी फेरी सकुशल पूरी हुई है। जत्थे में शामिल नेतराम, हंसराज महिया, मनोज नाई पदयात्री के रूप में शामिल हुए। वहीं राहुल, अभिषेक व त्रिलोक ने यात्रा के दौरान अपनी सेवाएं दी। वहीं तनोटराय मन्दिर पहुचंने पर मदनलाल, उदराम, परमेश्वर लाल, श्रवण, भवानी शंकर, विजय फौजी सहित दो दर्जन लोगों ने संघ सदस्यों का स्वागत किया। सभी यात्रियों ने माता के जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तनोटराय माता के दर्शन किए श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे।

बिग्गा, तोलियासर भैरव मंदिरो में हुई भव्य सजावट, पहुंचेगे सैंकड़ो पदयात्री व दर्शनार्थी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर विश्व रक्षक भैरव मंदिरों में कल बाबा का जन्मोत्सव मनाने की भव्य तैयारियां की जा रही है। गांव बिग्गा व तोलियासर मंदिर में अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। दोनों ही मंदिरों में सैंकड़ो श्रद्धालु धोक लगाने पहुंचेगे। कल सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल तोलियासर जाएंगे और बाबा को धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांगेगे। तोलियासर मंदिर में गुब्बारों व फुलों से सजाया गया है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने बताया कि युवा टीम द्वारा व्यवस्थाओं सहयोग में अपनी सेवाएं दी जा रही है। पहला संघ श्रीडूंगरगढ़ से कल सुबह 4 बजे आड़सर बास स्थित भैरूजी मंदिर से ध्वजा लेकर रवाना होगा। माया भैरूंनाथ री संघ के अनमोल मोदी ने बताया कि इस संघ में चलने वाले सभी श्रद्धालु कल सुबह बाबा की महाज्योत में भाग लेंगे। वहीं तोलियासर के शिव मंदिर में श्रीतोलियासर भैरूं भक्त मंडल द्वारा तीन दिवसीय भंडारा आज से प्रारंभ हो गया है। वहीं बिग्गा मंदिर के पुजारी भगवानाराम सेवग ने बताया कि मन्दिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। तीन दिवसीय मेले में बीकानेर, गंगानगर, चुरू, बीदासर, सुजानगढ़, नागौर, जयपुर, दिल्ली से दर्शन करने श्रद्धालु बड़ी संख्या में दरबार में पहुंचते है। आज रात भव्य जागरण का आयोजन राधेश्याम भाट एन्ड पार्टी फतेहनगर भीलवाड़ा मुकेश वैष्णव गोटन सिंगर चेतन उदयपुर विमला राव भैरवनाथ के भजनों का गुणगान करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर मंदिर में भव्य सजावट, कल बाबा के दर्शन करने उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु।

मुस्लिम मोहल्लों में हुई सजावट, कल मनाएंगे जश्ने ईद मिलादुन्नबी, निकलेगा जुलूस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल मुस्लिम समुदाय द्वारा इस्लाम के आखरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.व.) के पैदाइश के दिन ‘जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी’ मनाया जाएगा। समुदाय के घरों में जश्न को लेकर उमंग व उत्साह छाया है। मस्जिदों व अनेक घरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। समाज के असगर अली ने बताया कि कल सुबह 8 बजे जामा मस्जिद से जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होकर जामा मस्जिद के मैदान में पूरा होगा। इस दौरान भाईचारा व आपसी प्रेम का संदेश देते हुए जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जश्न पूरे भारत सहित श्रीडूंगरगढ़ में भी धूमधाम से मनाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुस्लिम समुदाय द्वारा कल मनाया जाएगा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का उत्सव, निकलेगा जुलूस।