May 21, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2023। चुनावी माहौल के दौरान विधायक गिरधारीलाल महिया विधानसभा क्षेत्र के गांवो में अपने कार्यकाल के दौरान करवाए गए कार्यों के लिए विकास यात्रा निकाल रहें है। महिया जनता के बीच पहुंच कर लोकार्पण व शिलान्यास के आयोजनों द्वारा ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से मिलकर वार्ता कर रहें है। इसी क्रम में गुरूवार को विकास यात्रा का पड़ाव मोमासर में होगा। रामदेवजी मंदिर के पास समारोह का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में महिया समर्थक भाग लेंगे। मोमासर में महिया समर्थक युवा कार्यकर्ता जोश व उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटें है। इस समारोह का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव होगा। आप आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को जरूर फॉलो करें जिससे क्षेत्र की हर छोटी बड़ी गतिविधि पर रहें आपकी नजर और आप अपडेट रहें सभी प्रामाणिक खबरों से। https://www.facebook.com/sridungargarhtime