






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितबंर 2023। लोकनायक लूणाराम सारण की पुण्यतिथि पर महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में आज सुबह श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सारण को श्रद्धांजलि देने क्षेत्र के अनेक नेता व साहित्यकार, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता सहित अनेक ग्रामीण पहुंचे। सभा मे दो मिनिट का मौन रखा गया और सारण की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने सारण के जीवन प्रसंगो के बारे में जानकारी दी व युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में विधायक गिरधारी लाल महिया, कांग्रेस के दानाराम भाम्भू, मूलाराम भादू, हेतराम जाखड़, मास्टर प्रभुराम बाना, विमल भाटी, तुलसीराम चौरड़िया, भगवानाराम गोदारा, गार्वधन खिलेरी, सोहन महिया, बीरबल देहडू, भाजपा नेता ताराचन्द सारस्वत, तोलाराम जाखड़, किशनाराम गोदारा, विनोद गिरी गुसाँई, नारायण मोट, आशीष जाड़ीवाल, बृजलाल तावनियाँ, रामनिवास महिया आदि पहुंचे। किसान नेता श्यामसुंदर आर्य, साहित्यकार श्याम महर्षि, सत्यनारायण स्वामी, चांदराम चाहर, थानमल भाटी, श्रवणकुमार भामू, मोडाराम तर्ड, मोहनलाल भादू, सरपंच ओमप्रकाश बाना, मोहन स्वामी, लक्ष्मणराम जाखड़, भंवरलाल पुनियां, पूर्व सरंपच श्रवणराम जाखड़, सरपंच नंदकिशोर बिहाणी, श्रीगोपाल राठी ने भी सारण को पुष्पांजलि दी। सभा में शामिल हुए सभी नागरिकों को सारण परिवार के दयानंद सारण, अशोक सारण व जसवीर सारण ने सभी का आभार जताया।

गुरूवार को हुई प्रतियोगिताएं, आज किया विजेताओं को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में दिवंगत किसान नेता लूणाराम सारण कि 27वीं पुण्यतिथि पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज श्रद्धाजंलि सभा के बाद प्रतियोगिताओं में विजेता रहें युवाओं व युवतियो को सम्मानित किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 6 से 14 आयु वर्ग में लिखमादेसर की बालिका भावना पुत्री आईदान पारीक, द्वितीय स्थान पर इसी गांव की रामकन्या पुत्री अशोक कुमार पारीक, तृतीय स्थान पर रमन पुत्र कुंभाराम घिंटाला रहें। वहीं 15 से 18 वर्ग में प्रथम लिखमीसर उत्तरादा का युवा कन्हैयालाल पुत्र आदूराम, द्वितीय स्थान पर कितासर का छात्र मनोज पुत्र दोलाराम पूनियां व तृतीय स्थान पर धीरदेसर चोटियान का छात्र राजूराम पुत्र मोहनलाल चोटिया रहें। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जालबसर निवासी बनवारीलाल पुत्र रूपाराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर गांव बाना की धापू पुत्री शंकरलाल बाना व तीसरे स्थान पर लिखमीसर उत्तरादा विक्रम पुत्र मुखराम भुंवाल रहें। वहीं भाषण व कविता प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ की छात्रा मीनाक्षी पुत्री अशोक शर्मा प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर जालबसर के किशनलाल पुत्र भंवराराम ने प्राप्त किया वहीं तीसरे स्थान पर श्रीडूंगरगढ़ की कांता पुत्री पांचीलाल नैण रही। आयोजक महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास समिति के सुशील सेरडिया ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पूरे उपखंड से 204 एवं भाषण व कविता प्रतियोगिता में 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्रद्धाजंलि सभा में उपस्थित अतिथियों ने सभी विजेताओं को नगद, समृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।







