May 21, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2023। बवासीर, मस्सा, फिसटुला, फिसर सहित भ्रंश रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए ये जरूरी खबर है। सभी पाठक ऐसे लोगों तक ये जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी जरूर निभाएं जिससे पीड़ित को लाभ मिल सकें। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास में स्थित महाप्रज्ञ जन कल्याण केन्द्र तेरापंथ भवन ऊपरलो, में 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक दस दिवसीय नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ जेपी चौधरी ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन आयुर्वेद के विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गठिया, जोड़ों का दर्द, उदर रोग, स्त्री रोग, मधुमेह, मानसिक रोग, कटिशूल, चर्म रोग आदि रोगों की नि:शुल्क जांच व नि:शुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा। शिविर में महिलाओं के लिए अलग से वार्ड व महिला स्टाफ की व्यवस्था की गई है। शिविर सहयोगी रूपचंद बजरंगलाल सेठिया चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता श्रीडूंगरगढ़ है। शिविर प्रभारी डॉ प्रभुदयाल डेलू ने बताया कि शिविर में शल्य कर्म के इच्छुक रोगी 3 व 4 अक्टूबर 2023 को सुबह 9 बजे शिविर स्थल पर पहुचं जाए। रोगी व्यक्ति भर्ती के दौरान अपने एक परिजन को साथ लेकर आवें तथा आधार कार्ड, चिरंजीवी, आरजीएचएस कार्ड आवश्यक रूप से लेकर आएं। शिविर के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आज सुबह भवन में पोस्टर का विमोचन किया गया। भवन के ट्रस्टी रिद्धकरण लूणिया द्वारा प्रचार रथ रवाना किया गया।