May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-01 at 20.17.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टुबर 2023। जनता की ताकत ही वह शक्ति कि एक सामान्य किसान जयपुर में किसानों के हकों के लिए सरकार से लड़ाई कर लेता है एवं जीतता भी है। जनता को अपने वोट की ताकत का भान करवाने के यह शब्द गुंजें रविवार को क्षेत्र के गांव गजरूपदेसर में और मौका था श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया के विकास यात्रा के कार्यक्रम का। इस दौरान पंचायत क्षेत्र में विधायक मद, ज़िला परिषद मद एवं पंचायत समिति मद से हुए करीबन 3 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस से जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल और भाजपा से नोखा प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तर्ड़, गजरूपदेसर सरपंच गोपालराम कस्वां सहित सैंकड़ो जनप्रतिनिधि एवं हज़ारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक महिया ने कहा कि जनता का प्यार व विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जनता ने अपने मत से मेरी झोली भरकर विधानसभा भेजा और मैंने प्रदेश के किसान, जवान, कर्मचारी समेत हर वर्ग की आवाज को विधानसभा के पटल पर बुलंद किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता पुनः विश्वास जताकर अपना आशीर्वाद देगी तो क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का स्थायी समाधान कर देंगे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे एवं उत्साह के साथ विधायक का अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अथितियों का किया गया साफा पहना कर अभिनंदन।