May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-01 at 21.50.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टुबर 2023। रविवार को दिन भर की गहमा गहमी के बाद शाम को जयपुर से बड़ी राजनैतिक खबर निकल कर सामने आ रही है। जयपुर के प्रेस गलियारों में कांग्रेस-माकपा-आरएलडी के गठबंधन की खबर चल रही है। राज्य के न्यूज चैनल फर्स्ट इंडिया न्यूज द्वारा इस संबध में एक टविट किया गया है। जिसमें माकपा के साथ भादरा, श्रीडूंगरगढ़ एवं रायसिंहनगर में एवं भरतपुर सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन के समाचार है। इस टवीट के बाद क्षेत्र में राजनैतिक हलचल खासी तेज हो गई है एवं इस गठबंधन से आगामी चुनावों पर पड़ने वाले फर्क का नफा नुकसान ढूंढ़ रहे है।