






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2023। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मोत्सव श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित पूरे अंचल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी पार्क में दोनों महापुरूषों को पुष्पाजंलि देते हुए अमर रहें के नारे लगाए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, वरिष्ठ कांग्रेसी हीरालाल माली, भगवानाराम गोदारा, शांति एव अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार के उपखण्ड संयोजक विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, अयूबखान दम्मामी, रामचंद्र राठी, कन्हैयालाल सोमानी, संजय करनानी, मनोज पारख, नानूराम कुचेरिया, मुनिराम दुसाद, नानूराम मेघवाल, श्यामसुंदर दर्जी, प्रह्लाद सोनी, हीरालाल जाट, अशोक गहलोत फेन्स क्लब के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोमानी, सेवादल के प्रकाश दुसाद, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजन मुंड, सन्दीप जयपाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रमेश प्रजापत, रमेश व्यास, देहात कांग्रेस के नौरंग चाहर, रेवन्त गोदारा, नंदकिशोर प्रजापत, देवीलाल सायच, रमेश बासनीवाल, हजारीराम साहू, अबु साहिल भुट्टा, मंडल अध्यक्ष अजीज सब्जिफरोश, विमल नाई, मनोज सुथार, राजू कलाल, हनुमान उपाध्याय, भल्लू मेघवाल, रिजु मेघवाल,सीताराम बाना सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहें।

जेतासर में किया महापुरूषों को याद, दी पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत जेतासर के ग्राम पंचायत भवन में आज महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें पुष्पाजंलि दी गई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक, ग्राम विकास अधिकारी हजारीराम गोदारा ने दोनों के कार्यों का स्मरण करते हुए जीवन में उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान वार्ड पंच प्रतिनिधि खिंयाराम मेघवाल, रामलाल नायक, सांवरराम खिलेरी, दीपचंद खिलेरी, शंकरलाल नायक, ओमप्रकाश मेघवाल, दुर्गाराम खिलेरी, सीताराम बाना सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

उदरासर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर के राउमावि में गांधी जयंति व शास्त्री जयंति पर उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए विद्यार्थियों को विधिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुषमा सेन ने गुड टच बेड टच के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अभिलाषा, लेखराम, बाबूलाल, महेंद्र, अनिल, श्रवण कुमार रामकुमार, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश शर्मा, दुलदास, श्यामसुंदर आदि मौजूद रहें। इस दौरान विद्यार्थियों ने श्रमदान करते हुए स्कूल में पौधे लगाए व बगीचे की साफ सफाई भी की।

रीड़ी में बच्चों ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई की, दिया स्वच्छता का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में सुबोध शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने आज गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, वीर बिग्गाजी मंदिर, मुख्य गलियों की सफाई की। इस दौरान प्रधानाचार्य सांवरमल शर्मा ने बच्चों महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना भी की। इस दौरान स्कूल के निदेशक सुमेरसिंह व स्टाफ राधेश्याम, महेंद्र, तेजपाल, नरेन्द्र, भागीरथ, मोहन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

जेपीएस में नन्हें मुन्नों ने दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्नों ने गांधीजी व शास्त्रीजी को पुष्प अर्पित किए व मैनेजमेंट प्रमुख चंद्रमुखी घिंटाला ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरूषों का परिचय बताया। इस दौरान स्टाफ मौजूद रहा है व विद्यार्थियों ने शांति गीत भी गाया।

राजकीय कन्या महाविद्यालय में मनाई बापू और शास्त्री की जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया। प्राचार्य तेजकरण चौहान ने उनके जीवन परिचय के साथ अनेक प्रसंगो की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान जितेंद्र भाटी, चित्रा, आनंद, भंवर लाल, गौरव टाडा, भरत, संगीता स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

मोमासर में किया गांधी व शास्त्री को याद, दी पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर में आज गांधीजी व शास्त्रीजी को याद कर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस दौरान उपसरपंच जुगराज संचेती, ग्राम विकास अधिकारी रामसिंह मीणा, समस्त आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मनफूल गोदारा, गोपाल गोदारा, कुसलाराम गोदारा, अमराराम सिवल, नानूराम नाई, भागुराम मेघवाल, राजूराम वाल्मीकि, महेंद्र वाल्मीकि, तेजपाल सारण, बजरंग नाई, लिछमण नाई, गौरीशंकर बागड़ी ,ओमप्रकाश सुथार, आशुराम नैण, श्रवण सिंह भाटी, प्रदीप मीणा, संजय नाई, लूणाराम बावरी, अमर सिंह, चेतन प्रजापत, चंदु मेघवाल, सुगनाराम प्रजापत, जैसाराम जिनागल, सीताराम सहित अनेक वार्ड पंच व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जागरूकता समिति ने याद किया गांधीजी को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति के सदस्यों ने आज गांधीपार्क में गांधी व शास्त्रीजी को याद कर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। समिति के ललितसिंह ओड, भंवरू खान, कालू पुरोहित, मेघराज आंवला, जेठाराम लोहमरोड, संदीप जयपाल, भेरू सोनी, भलाराम मेघवाल, मुकेश नट, नीरज प्रजापत बेनिसर, धर्मेंद्र सिंधी उपस्थित रहे।

अनेक स्कूलों व कोचिंग सेंटरों में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम हुए, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरणा दी।


















