May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-02 at 2.39.00 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2023। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मोत्सव श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित पूरे अंचल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी पार्क में दोनों महापुरूषों को पुष्पाजंलि देते हुए अमर रहें के नारे लगाए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, वरिष्ठ कांग्रेसी हीरालाल माली, भगवानाराम गोदारा, शांति एव अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार के उपखण्ड संयोजक विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, अयूबखान दम्मामी, रामचंद्र राठी, कन्हैयालाल सोमानी, संजय करनानी, मनोज पारख, नानूराम कुचेरिया, मुनिराम दुसाद, नानूराम मेघवाल, श्यामसुंदर दर्जी, प्रह्लाद सोनी, हीरालाल जाट, अशोक गहलोत फेन्स क्लब के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सोमानी, सेवादल के प्रकाश दुसाद, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजन मुंड, सन्दीप जयपाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रमेश प्रजापत, रमेश व्यास, देहात कांग्रेस के नौरंग चाहर, रेवन्त गोदारा, नंदकिशोर प्रजापत, देवीलाल सायच, रमेश बासनीवाल, हजारीराम साहू, अबु साहिल भुट्टा, मंडल अध्यक्ष अजीज सब्जिफरोश, विमल नाई, मनोज सुथार, राजू कलाल, हनुमान उपाध्याय, भल्लू मेघवाल, रिजु मेघवाल,सीताराम बाना सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क में ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंति, लगाए नारे।

जेतासर में किया महापुरूषों को याद, दी पुष्पाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत जेतासर के ग्राम पंचायत भवन में आज महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें पुष्पाजंलि दी गई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक, ग्राम विकास अधिकारी हजारीराम गोदारा ने दोनों के कार्यों का स्मरण करते हुए जीवन में उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान वार्ड पंच प्रतिनिधि खिंयाराम मेघवाल, रामलाल नायक, सांवरराम खिलेरी, दीपचंद खिलेरी, शंकरलाल नायक, ओमप्रकाश मेघवाल, दुर्गाराम खिलेरी, सीताराम बाना सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में ग्राम पंचायत भवन में दी गांधीजी व शास्त्रीजी को श्रद्धाजंलि।

उदरासर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर के राउमावि में गांधी जयंति व शास्त्री जयंति पर उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए विद्यार्थियों को विधिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुषमा सेन ने गुड टच बेड टच के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अभिलाषा, लेखराम, बाबूलाल, महेंद्र, अनिल, श्रवण कुमार  रामकुमार, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश शर्मा, दुलदास, श्यामसुंदर आदि मौजूद रहें। इस दौरान विद्यार्थियों ने श्रमदान करते हुए स्कूल में पौधे लगाए व बगीचे की साफ सफाई भी की।

रीड़ी में बच्चों ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई की, दिया स्वच्छता का संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में सुबोध शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने आज गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, वीर बिग्गाजी मंदिर, मुख्य गलियों की सफाई की। इस दौरान प्रधानाचार्य सांवरमल शर्मा ने बच्चों महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना भी की। इस दौरान स्कूल के निदेशक सुमेरसिंह व स्टाफ राधेश्याम, महेंद्र, तेजपाल, नरेन्द्र, भागीरथ, मोहन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में बच्चों ने किया श्रमदान, मनाई गांधी व शास्त्री जयंति।

जेपीएस में नन्हें मुन्नों ने दी श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में नन्हें मुन्नों ने गांधीजी व शास्त्रीजी को पुष्प अर्पित किए व मैनेजमेंट प्रमुख चंद्रमुखी घिंटाला ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरूषों का परिचय बताया। इस दौरान स्टाफ मौजूद रहा है व विद्यार्थियों ने शांति गीत भी गाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में मनाई गांधी व शास्त्री जयंति,दी श्रद्धाजंलि।

राजकीय कन्या महाविद्यालय में मनाई बापू और शास्त्री की जयंती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें याद किया। प्राचार्य तेजकरण चौहान ने उनके जीवन परिचय के साथ अनेक प्रसंगो की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान जितेंद्र भाटी, चित्रा, आनंद, भंवर लाल, गौरव टाडा, भरत, संगीता स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय कन्या महाविद्यालय में मनाई गांधी व शास्त्री जयंति।

मोमासर में किया गांधी व शास्त्री को याद, दी पुष्पाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर में आज गांधीजी व शास्त्रीजी को याद कर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस दौरान उपसरपंच जुगराज संचेती, ग्राम विकास अधिकारी रामसिंह मीणा, समस्त आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मनफूल गोदारा, गोपाल गोदारा, कुसलाराम गोदारा, अमराराम सिवल, नानूराम नाई, भागुराम मेघवाल, राजूराम वाल्मीकि, महेंद्र वाल्मीकि, तेजपाल सारण, बजरंग नाई, लिछमण नाई, गौरीशंकर बागड़ी ,ओमप्रकाश सुथार, आशुराम नैण, श्रवण सिंह भाटी, प्रदीप मीणा, संजय नाई, लूणाराम बावरी, अमर सिंह, चेतन प्रजापत, चंदु मेघवाल, सुगनाराम प्रजापत, जैसाराम जिनागल, सीताराम सहित अनेक वार्ड पंच व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जागरूकता समिति ने याद किया गांधीजी को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति के सदस्यों ने आज गांधीपार्क में गांधी व शास्त्रीजी को याद कर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। समिति के ललितसिंह ओड, भंवरू खान, कालू पुरोहित, मेघराज आंवला, जेठाराम लोहमरोड, संदीप जयपाल, भेरू सोनी, भलाराम मेघवाल, मुकेश नट, नीरज प्रजापत बेनिसर, धर्मेंद्र सिंधी उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरूकता समिति के सदस्यों ने याद किया गांधी को।

अनेक स्कूलों व कोचिंग सेंटरों में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम हुए, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरणा दी। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी तथा केकेसी कंपटीशन क्लासेस में गांधीजी और शास्त्रीजी को श्रद्धाजंलि दी गई। राज सर ने महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान डायरेक्टर रिछपाल सिंह, प्रभु सिंह, रतनलाल तथा युवराज सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में बच्चों ने दी पुष्पाजंलि, स्टाफ ने दिया गांधीजी व शास्त्रीजी का जीवन परिचय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि की छात्राओं ने गांधी पार्क में गांधीजी व शास्त्रीजी को श्रद्धांजलि दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबोध शिक्षण संस्थान रीड़ी के विद्यार्थियों ने वीर बिग्गाजी मंदिर व गांव के मुख्य बाजार में की सफाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव भोजास में राउमावि में गांधीजी व शास्त्रीजी को दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राथमिक विद्यालय जमालद्दीन श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षक ने दिया गांधीजी का जीवन परिचय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धर्मास की राजकीय स्कूल में आयोजित हुई बाल सभा, मनाया जयंति समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में गांधी जयंति पर किया गांधी को याद, सत्य के मार्ग पर चलने की दी बच्चों को प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि नारसीसर में मनाई गांधी जयंति, पोस्टर बनाकर बच्चों ने उनकी शिक्षाओं की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 11 की आंगनबाड़ी में मनाई गांधी जयंति, बच्चों ने बनाया बर्थडे कार्ड। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में आयोजित हुआ गांधी जयंति पर्व, शिक्षिकाओं ने बच्चों को दिया महापुरूषों का जीवन परिचय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सूडसर के राउमावि में मनाई दोनों महापुरूषों की जन्मजयंति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका विद्यालय में बच्चों ने गांधीजी के तीन बंदर बनकर उनकी शिक्षाओं के बारे दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में राउमावि में मनाई गांधी जयंति, स्टाफ ने दी विद्यार्थियों को उनकी शिक्षाओं के बारे में जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर के स्कूल में मनाई गांधीजी व शास्त्रीजी जयंति।