






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 2 अक्टूबर 2023। महात्मा गांधी भगवान महावीर के अंहिसा सिद्धांत से प्रभावित थे। गांधी के जीवन ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान किया। ये बात मालू भवन में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी डॉ. सम्पूर्णयशा ने अणुव्रत समिति की ओर से अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के तहत आयोजित अहिंसा दिवस कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि मन, कर्म और वचन से किसी को पीड़ा नहीं पहुंचाना ही अहिंसा है। साध्वी मेघप्रभा ने विद्यार्थियों को एकाग्रता, यादाश्त और निडरता के सूत्र बताए। कार्यक्रम की शुरुआत जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने अणुव्रत गीत के गायन कर की। इससे पहले अहिंसा दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के अनेक विद्यार्थियों ने चित्र बनाकर अहिंसा का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विजेता छात्रा प्रतिज्ञा सोनी, जेसिका, सोनाक्षी, करिश्मा बाफना, सुमिता गिरी, निशा व भावना सोनी को समिति कोषाध्यक्ष विक्रम मालू के सौजन्य से प्रतीक चिन्ह व चित्रकला सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। समिति अध्यक्ष सुमति पारख ने बताया कि सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को अणुव्रत प्रेरणा दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विशाल स्वामी ने किया और कार्यक्रम प्रभारी महावीर माली ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम सहप्रभारी सत्यनारायण स्वामी, अशोक वेद, संजय पारीक, मनोज गुसाईं, अशोक झाबक, शुभकरण पारीक, करणी सिंह बाना, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, रौनक मालू, विवेक उपाध्याय, प्रमोद शर्मा, जयप्रकाश, मुकेश सोनी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।




