






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2023। एक खेत में घुसकर बाप बेटे ने खेजड़ी की टहनियां काटकर लूंग व टहनियां चोरी कर ली। जब परिवादी ने ओलमा दिया तो दोनों ने उसे धमकाया। मामला क्षेत्र के गांव गोपालपुरा निवासी नानूराम पुत्र डालूराम मेघवाल ने सांडवा गांव के निवासी राजूराम मेघवाल व इसके बेटे मोहनलाल मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव धनेरू की रोही में मेरी माता के नाम खेत स्थित है। जिसमें 6-7 दिन पहले दोनों आरोपी अवैध ढंग से घुसे और खेजड़ी की टहनियां व लूंग जबरदस्ती काट कर चोरी कर ले गए। पार्थी के ओलमा देने पर उसे धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दे दी है।



