






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2023। बुधवार को क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया में ग्राम पंचायत में प्रधान कोटे एवं अन्य सरकारी योजनाओं से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह था लेकिन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के सर्मथकों ने मंच से सीधा चुनावी संदेश दिया। वक्ताओं ने मंच से गहलोत सरकार दोहराने का संकल्प तो लेने के साथ श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस के पास एक ही विकल्प मंगलाराम गोदारा का होने की बात कही। गोदारा की पैतृक ग्राम पंचायत का यह गांव होने के कारण यहां बड़ी संख्या में मौजूद हुए गोदारा समर्थक खासे जोश में दिखे। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
विधायक को कोसा, लगाया झूठ की दुकानदारी करने का आरोप, मांगा गोदारा के पक्ष में सर्मथन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर नया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह पूरी तरह से मंगलाराम गोदारा के रंग में रंगा नजर आया। सभी वक्ताओं ने वर्तमान विधायक सहित भाजपा को भी जमकर कोसा एवं पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा को आगामी चुनावों में विजयी बनाने के लिए सर्मथन मांगा। सभा को पूर्व सरपंच लालचंद नाई, नारायण मेघवाल, गोरधन खिलेरी, राधेश्याम सारस्वत, सोहनलाल महिया, नानूराम नैण, हरिराम गोदारा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया एवं सभी ने एक स्वर में आगामी चुनावों में इन सर्मथकों के लिए कांग्रेस का मतलब मंगलाराम गोदारा ही बताया। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्रीराम भादू ने पार्टी के जयकारे लगाए एवं आगामी चुनावों में पार्टी को जितवाने की अपील की। सभा को प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने संबोधित करते हुए आगामी चुनावों में साथ देने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि मंगलाराम गोदारा ने अपने कार्यकाल में करवाए गए बिजली तंत्र के विकास की याद दिलाते हुए क्षेत्र का मूल आधार बिजली पर टिका बताया व पुन: मौका मिलने पर क्षेत्र में विद्युत तंत्र को समझ कर मजबूत करने की बात कही। वक्ताओं ने वर्तमान विधायक पर अधूरे कार्यों, पूर्व में हुए कार्यों, कांग्रेस सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग पर दी गई सौगातों का लोकार्पण, शिलान्यास कर झूठी वाहवाही लेने का आरोप लगाया।
ये रहे मौजूद, दिखाई गोदारा के सर्मथन में ताकत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर नया में आयोजित इस लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ ग्रामीण गणपतराम गोदारा ने की एवं मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा रहे। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मूलाराम थोरी ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मुकननाथ सिद्ध, सूडसर ब्लाक अध्यक्ष श्रीराम भादू, पंचायत समिति सदस्य हरिराम गोदारा, टेमाराम मेघवाल सहित सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, रामेश्वरलाल गोदारा, डालूराम मेघवाल, श्रीराम गरूआ, ज्ञानाराम ज्याणी, मल्लाराम सारण, हेमाराम खिलेरी, रामचंद्र चोटिया, ताजूराम खिलेरी, गोरधन खिलेरी, सोहनलाल नैण, मोड़ाराम महिया, खियांराम गोदारा, अमराराम गांधी, रामनारायण खिलेरी, बीरबल गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ से पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, सजंय करनाणी, सत्यनारायण जाट, नानूराम प्रजापत, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश बासनीवाल, अशोक फेंस क्लब के अध्यक्ष मनोज सोमाणी, सोनियासर मीठिया से जगदीश गोदारा, पंचायत समिति सदस्य प्रेम भादू, लालचंद कडवासरा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम गोदारा, मूलाराम नायक, नानूराम नैण सहित रतनाराम खिलेरी राजेडू, ओमप्रकाश गरूआ, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, मेघराज बारूपाल, नारायण मेघवाल, सोहनलाल महिया दुलचासर आदि अतिथि रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, सीताराम बाना, राजेश मंडा, महेश मंत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन्होने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में मंच पर मौजूद अतिथियों का साफा एवं माल्यापर्ण कर स्वागत, अभिनंदन किया गया। सरपंच प्रतिनिधि आईदान गोदारा एवं वरिष्ठ नागरिक नत्थूराम गोदारा ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का माल्यापर्ण किया एवं साफा पहनाया। ग्रामीण मालाराम गोदारा, सोहनलाल गोदारा, मोडूराम गोदारा, तोलाराम गोदारा, गणपतराम गोदारा, मनफुल, रामकरण गोदारा, रेंवतराम सुथार, भूराराम मेघवाल, हंसराज नाई, ओमप्रकाश शर्मा, हेमाराम, दुर्गाराम नाई, मोहनलाल बैद, जैताराम मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, सुखाराम गोदारा, किशनाराम शर्मा, मंगलाराम मेघवाल, चेतनराम नायक, कालूराम गोदारा, श्रवणराम गोदारा, मेाहनलाल गोदारा, सुगनाराम गोदारा, रामलाल गोदारा, तोलाराम गोदारा, राजूराम गोदारा, गोपीराम गोदारा, मानाराम गोदारा, हसंराज नाई, रत्तिराम गोदारा, किस्तूराराम मेघवाल, रामेश्वरलाल गोदारा, तोलाराम महिया, भंवरलाल, सुरजाराम गोदारा, हनुमानाराम गोदारा, लच्छीराम लखारा, गोरधन गोदारा, डालूराम मेघवाल, चूनाराम शर्मा आदि ने उत्साह के साथ पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का माल्यापर्ण किया। कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों का स्वागत अभिनंदन पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा एवं कल्याणसर नया सरपचं प्रतिनिधि आईदान गोदारा द्वारा साफा पहना कर किया गया।
बेशकीमती भूमि दान देने वाली मातृशक्ति का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में ग्राम पंचायत भवन के लिए आबादी भूमि से सट कर स्थित बेशकीमती भूमि दान देने वाली किशनीदेवी पत्नी दिवंगत पूर्णाराम गोदारा का सम्मान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने मंच से नीचे जाकर किया। किशनीदेवी गोदारा वर्तमान सरपंच जेठीदेवी गोदारा की सास है एवं वर्तमान सरपंच परिवार ने यह भूमि गावं के हित में दान की है। कार्यक्रम में सरपंच जेठीदेवी गोदारा, उपसरपंच उर्मीलादेवी एवं गांव में चिकित्सा सेवाओं को बेहतरीन करने वाली एएनएम रजनीश का सम्मान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने शाल ओढ़ा कर किया।
7 करोड़ 65 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में 3.78 करोड़ की लागत से बन चुके ग्राम पंचायत भवन, विभिन्न चौक, चार दीवारी, सीसी ब्लाक, पुस्तकालय, शौचालय, टीन शेड, बस स्टेण्ड, प्याऊ, आंगनबाड़ी केन्द्र, पाइप लाइन, पीपल गट्टा, ग्रेवल सड़क, सीसी ब्लाक सड़क आदि निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही 3.87 करोड़ की लागत से स्वीकृत हो चुके विभिन्न सीसी ब्लाक सडकें, अम्बेड़कर भवन, चारदीवारी, ग्रेवल सड़क आदि का शिलान्यास किया गया।
निकाली रैली, दिखाई ताकत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को गांव कल्याणसर नया के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह से पहले पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का स्वागत ट्रेक्टर रैली के साथ किया गया। गांव ऊपनी से शुरू हुई इस ट्रेक्टर रैली में गोदारा ने स्वयं ट्रेक्टर चलाया एवं सैंकड़ों की संख्या में शामिल डीजे, बाईक, ट्रेक्टरों, गाडियों आदि में सवार कार्यकर्ताओं ने गोदारा के जयकारे लगाए। रैली के माध्यम से गोदारा ने अपने सर्मथकों की ताकत दिखाई एवं रैली के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जेसीबी लोडरों पर चढ़ कर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की।





