






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2023। एक नामजद के खिलाफ घर में घुसकर नगदी चुरा ले जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है। गांव जालबसर निवासी 58 वर्षीय रणजीतसिंह पुत्र जसवंत सिंह राजपूत ने इसी गांव के रूपाराम नायक के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने बताया कि वह गांव की रोही में स्थित अपने खेत में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है। 2 अक्टूबर को वह फसल बेचकर 92,000 हजार रूपए लेकर घर पहुंचा और अपने घर की बाखल में चारपाई पर सो गया। उसने अपना कुर्ता उतारकर चारपाई के पास ही रख लिया। वहीं पास ही उसका भतीजा कालूसिंह व भंवरसिंह सोए थे। रात करीब 11.30 रूपाराम नायक घर में घुसा और कुर्ते की जेब से 92,000 हजार रूपए चोरी कर ले जाने लगा तभी मेरा भतीजा कालूसिंह की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया और उसे पकड़ने पीछे दौड़ा और मेरी नींद खुल गई। परिवादी भी उधर दौड़ा पर आरोपी हाथ नहीं आया और भाग गया। जब परिवादी ने आरोपी के पिता को फोन करके ओलमा दिया तो उसने रूपए लौटा देने की बात कही। उसके बाद जब दोनों मिले तो रूपए लौटाने से मना करते हुए झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। परिवादी ने मामला दर्ज करवाते हुए रूपए बरामद करवाने की मांग की है।



