May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-08 at 11.04.50 AM (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। कस्बे के भारती निकेतन स्कूल में आज उत्साह का माहौल है और पूरा स्टाफ व विद्यार्थी जिले में विजयी रहे गोल्ड मेडलिस्ट व सिल्वर मेडलिस्ट को बधाइयां दे रहें है। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने जिलेभर में अपना दबादबा बनाया है व अब राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेंगे। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर 17 और 19 वर्षीय जूडो प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन कर दिया है और अनेक मैचो में एकतरफा विजय हासिल की है। स्वामी ने बताया कि गोल्ड मेडल विजेता में 12वीं का छात्र अशोक कुमार, सचिन पूनियां, भैराराम व छात्रा उर्मिला, 11वीं का छात्र भरत पूनिया, 10वीं का छात्र लक्ष्य सिद्ध व कंवरपाल सिंह ने अपने अपने भार वर्ग में स्वर्ण जीते है। वहीं 12वीं के छात्र मयंक तूंगरिया व ज्योति मोदी, संगीत सहित 10 के छात्र सुनील ने रजत पदक जीते है। जूडो कोच नितिन सिंह ने छात्र छात्राओं की विजय पर संस्था संचालक व प्रधान का आभार जताते हुए विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। प्राचार्य सत्यनारायण ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत सम्मान किया। सभी खिलाड़ी जूडो कोच नितिन सिंह के सान्निध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने पहराया जीत का परचम, जीता जिला, स्कूल में उत्साह का माहौल।