May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-08 at 11.18.01 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2023। कस्बे के वार्ड 15 और 16 में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने शनिवार शाम घर घर जाकर 55 घर के मालिकों को उनके घर के पट्टे के कागजात सौंपे। इस दौरान शर्मा ने कहा कि पालिका में नियमानुसार जो पट्टे बनने है वह सभी पट्टे बनाए जाएंगे और लगातार पट्टे बनाकर नागरिकों को राहत दी जा रही है। इस दौरान पार्षद रजत आसोपा, विक्रम सिंह, लोकेश गौड़, विनोद गिरी, गोपाल छापोला, श्याम सुन्दर पुरोहित, सत्यनारायण नाई, वेदप्रकाश, कन्हैयालाल गुरावा, नंदू नाई शामिल रहें। इस दौरान पट्टा लेने वाले परिवारों ने पालिकाध्यक्ष सहित पार्षदों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष सहित पार्षदों ने पट्टे बनाकर नागरिकों को सौंपे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार शाम मानमल शर्मा सहित पार्षद वार्ड 15 व 16 में पहुंचे व सौंपे 55 पट्टे।