May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-10 at 22.39.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2023। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए क्षेत्र से घोषित किए गए भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने टिकट मिलने के बाद मंगलवार को अपने दिन की शुरूआत गौपूजन से की। सोमवार को टिकट की घोषणा होने के बाद उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया एवं मंगलवार से सारस्वत अपने सम्पर्क में जुट गए है। मंगलवार को सुबह श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न गौशालाओं में गौवंश को गुड़ खिलाकर दिन प्रारंभ किया और वहां से मौनी बाबा के दर्शन हेतु थेह पहुंचे। यहां धोक लगाकर सारस्वत यहां से पूनरासर पहुंचें व पूनरासर हनुमानजी के दर्शन किए। इस दौरान अपने पैतृक गांव गुंसाईसर बड़ा में गुसाई जी मन्दिर में ग्रामीणों से रूबरू हुए एवं ग्रामीणों ने सारस्वत को टिकट मिलने को गांव के लिए सम्मान की बात बताई। इसके बाद सारस्वत दिन भर अपने कार्यालय में ही रहे। जहां पर गांव बापेऊ, सूडसर, दुलचासर, कुचौर आथूणी, रीड़ी, उदरासर, लिखमीसर दिखणादा, जैतासर, सातलेरां, बिग्गाबास रामसरा, मोमासर, देराजसर, समंदसर, बेनीसर, सूरजनसर आदि गांवों से भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां दिन भर पहुंचती रही एवं प्रत्याशी घोषित करने की बधाई देते हुए आगामी रणनीति पर चर्चा की। सारस्वत से मिलने कस्बे के वाल्मिकी मोहल्ले से कार्यकर्ता, पालिकाध्यक्ष सहित पार्षद, चारों मंडल अध्यक्ष आदि भी कार्यालय पहुंचें एवं चुनावी चर्चाओं की रंगत नजर आने लगी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुंसाईसर बड़ा के गुंसाईजी मंदिर में ग्रामीणों ने सारस्वत को प्रत्याशी बनाने पर जताई खुशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समदंसर के कार्यकर्ताओं से मिलते सारस्वत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात तक लगा रहा कार्यकर्ताओं का तांता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर के कार्यकर्ताओं ने दी प्रत्याशी बनाने पर बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के कार्यकर्ताओं ने किया सारस्वत का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर दिखणादा, दुलचासर के कार्यकर्ताओं से चर्चा करते सारस्वत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाल्मिकी मोहल्ले के कार्यकर्ता भी पहुंचें पार्टी कार्यालय।