






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2023। धनवतंरी हॉस्पिटल एडं रिसर्च सेंटर में अब फिजियोथेरेपी की सेवाएं प्रारंभ कर दी गई है। संचालक मांगीलाल सारण बिग्गाबास रामसरा ने बताया कि अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध है और अब हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं भी उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.एस. मान ने जॉइन कर लिया है। अब डॉ मान के नेतृत्व में खेल में लगी कोई चोट, वात रोग, जमे हुए कंधे, पोस्ट सर्जिकल मामले, पीठ व गर्दन में दर्द, एड़ी का दर्द, क्रिकेट कोहनी, कटिस्नायुशूल, स्लिप डिस्क, पक्षाघात सेरेबल पाल्सी, तंत्रिका आघात, सर्चिकल स्पॉनडायलाइसिस, ल्यूम्बर स्पॅानडायलासिस का ईलाज हो सकेगा। बता देवें फिजियोथेरेपी के लिए बीकानेर जा रहे क्षेत्र के लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।



