






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2023। प्रतिवर्ष की भांति श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा शक्ति और भक्ति के पावन पर्व नवरात्र में 18 व 19 अक्टूबर को “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” का दो दिवसीय भव्यतम आयोजन किया जाएगा। चमचमाती रोशनी व सजावट के बीच झंवर बस स्टैंड स्थित “रेनबो रिसोर्ट गार्डन” में जबरदस्त आयोजन होगा। समारोह में हाई क्वालिटी साऊंड सिस्टम, रेडियो जॉकी की एंकरिंग के साथ दिल्ली से आए कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां भी होगी। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह नजर आ रहा है ओर पहले ही दिन पास के लिए जमकर फोन आए। टाइम्स के विशाल स्वामी ने बताया कि पूरी तरह से पारिवारिक आयोजन में प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही होगा। डांडिया व गरबा करने वाले सैंकड़ो गरबा प्रेमियों में प्रतिदिन 30 से अधिक उपहार दिए जाएंगे। रेनबो रिसोर्ट गार्डन के नरपत गहलोत, पवन पुगलिया, दिनेश मदान ने बताया कि इस आयोजन के लिए रिसोर्ट को सजाया जा रहा है व सुरक्षित माहौल के लिए सभी व्यवस्थाएं माकूल की जा रही है। आयोजन पूरी तरह से पारिवारिक होगा और कार्यक्रम के दौरान हाई-टी, आइसक्रीम सहित अनेक व्यंजनों के स्टॉल्स पर प्रतिभागी खाने पीने का आनंद ले सकेगें।
मिलेंगे 30 से अधिक उपहार, जुट आए अपनी तैयारी में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि दोनों दिन गरबा प्रेमियों के लिए उपहारों की बहार भी होगी। जिनमें बेस्ट सिस्टर्स जोड़ी, फैमिली डांसर्स, मोस्ट ब्यूटीफुल जोड़ी, सेल्फी क्वीन, बेस्ट सास बहू जोड़ी, बेस्ट देवरानी जेठानी जोड़ी, गुजराती क्वीन, वॉलीवुड तड़का, गरबा ड्रेस ऑफ द डे, गुजराती कपल ऑफ द डे, गरबा डांसर, गरबा डांसर जूनियर, बेस्ट मां बेटी जोड़ी, बेस्ट गुजराती ग्रुप, फेस ऑफ द डे सहित, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस जूनियर, बेस्ट डांसर फीमेल, बेस्ट डांसर मेल, बेस्ट जूनियर डांसर, बेस्ट कपल ऑफ द डे, बेस्ट हेयर स्टायल, ग्लैमर फेस ऑफ द डे, बेस्ट स्माइली फेस के पुरस्कारों से प्रतोभागियों को नवाजा जाएगा। आप भी गरबा में झूमने के साथ अपने उपहार जीत लेने के लिए पूरे परिवार के साथ आज ही तैयारी प्रारंभ कर देवें।
आयोजन संबंधी हर एक जानकारी के लिए आप जुड़े रहें लगातार श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें हर खबर से।



