






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा 18 व 19 अक्टूबर को द ग्रेट गरबा महोत्सव 2023 का आयोजन होगा रेनबो गार्डन एडं रिसोर्ट में वहीं 20 अक्टूबर को बिग्गा बास में लगातार दूसरी बार बंगाली समाज द्वारा दुर्गा पूजा स्थापना की जाएगी। बंगाली समाज के युवाओं द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है व परंपरागत रूप से यहां दुर्गा पूजा की जाएगी। 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर मूर्ति पूजा, विशेष आरती का आयोजन होगा तथा 24 अक्टूबर को विधि विधान माँ सिंदूर पूजन के बाद मूर्ति विसर्जन का आयोजन होगा। बिग्गाबास में सजने वाले इस पूजा पांडाल में चारों ही दिन बंगाली दुर्गा नृत्य सहित डांडिया व गरबा का आयोजन होगा।
दधिमथी माताजी मंदिर में होगा भव्य गरबा व डांडिया नृत्य उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास स्थित दधिमथी माताजी मंदिर में 20 व 21 अक्टूबर को भव्य नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान गरबा व डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यहां सिंगल व ग्रुप नृत्य प्रतियोगिताओं में अनेक टीमें भाग लेगी। टीम का नाम देने के लिए रजत आसोपा, रणजीत पारीक, सोमदत्त सैन से संपर्क कर नाम लिखवाया जा सकता है। युवा टीम के सदस्यों द्वारा विशेष आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।




