May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-13 at 10.57.11 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। चुनावो के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने उच्च स्तरीय आदेश दिए गए है। देर रात करीब 2 बजे कितासर के पास श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थानाधिकारी अशोक विश्नोई की अगुवाई में पुलिस टीम ने यहां एक गाड़ी को सीज कर उसमें से 4 लाख रुपये नगद जब्त किए है। आईजी के निर्देशानुसार अवैध खनन से सम्बंधित गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस ने 13 गाड़ियों को पकड़ा। नगदी जब्त वाली कार में 3 जने सवार थे और कपड़े की थैली में रूपए रखे थे। पुलिस द्वारा आचार संहिता को देखते हुए इस नगद राशि की जांच की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 13 गाड़ियां की पकड़ी, थाने के आगे रूकवाया है।